जींद में युवक का बेरहमी से कत्ल, गुदा में डाले डंडे, मृतक के सिर पर भी चोट के कई निशान

10/4/2022 11:18:56 AM

जींद : जींद बाईपास रोड पर बिरौली फ्लाईओवर के नीचे नाले के पास एक अज्ञात युवक का शव सोमवार सुबह बरामद हुआ। युवक का बेरहमी से कत्ल किया गया है व उसके सिर पर चोट के निशान और उसकी गुदा में डंडे डाले गए हैं। सदर थाना पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सदर थाना पुलिस को बिशनपुरा गांव के देवेंद्र ने सोमवार सुबह सूचना दी कि जींद बाईपास रोड पर बिरौली फ्लाईओवर के नीचे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा है। शव की गुदा में डंडे डाले गए हैं। उसकी गर्दन और मुंह पर कपड़ा बांधा गया है। मृतक के सिर पर भी चोट के कई निशान हैं।

सूचना पाकर सी.आर.एस.यू. पुलिस चौकी से ए.एस.आई. सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे व पंचनामा कर शव शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। ए.एस.आई. ने बताया कि मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसने टी शर्ट पहनी हुई है। शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
 

Content Writer

Isha