पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

4/26/2018 3:43:30 PM

फरीदाबाद(ब्यूरो): फरीदाबाद में एक युवक ने पेड से फांसी का फंदा लगाकर  आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले शीशपाल त्यागी एसजीएम नगर जी ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। जबकि दोनों बेटे पेशे से डॉक्टर है। बताया जा रहा है कि उन्हें घर या परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। अन्य दिनों की तरह बुधवार सुबह भी वे पांच बजे सोकर उठ गए थे। पत्नी को चाय पिलाने के बाद वह घर घूमने के लिए निकल गए। लेकिन इसके बाद वे घर लौट कर नहीं आए। 

बाद में सेक्टर 21 डी स्थित ग्रीनबेल्ट पर लगे एक पेड़ से उनका शव लटका हुआ मिला। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उनकी शिनाख्त कर दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
 

Rakhi Yadav