VIDEO: पांच साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म

11/11/2017 7:49:27 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी के एक गांव में अपनी नानी के यहां रहने वाली मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, फिलहाल आरोपी भी पकड़ा जा चुका है। महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।



परिजनों ने बताया कि, वे लोग खेत में काम करने गए हुए थे, बच्ची घर में ही थी। वह जब खेत से लौटकर घर आए तो बच्ची घर में नहीं मिली। बच्ची के नाना ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो देखा कि उनके पड़ोस में रहने वाले बीस वर्षीय युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब वह उसे बचाने लिए गए तो युवक भाग निकला। 

उन्होंने बदहवास पड़ी बच्ची को नागरिक  अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।परिजनों ने घटना की शिकायत महिला थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही देर में आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।