MP के किसानों की हत्या पर यूथ कांग्रेस का दिखावा, फोटो के लिए किया रेल रोको प्रदर्शन

6/8/2017 4:27:46 PM

जींद(विजेंदर कुमार):यूथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में आज रेल रोको प्रदर्शन किया। दरअसल मध्य प्रदेश के अंदर किसानों की हत्या के विरोध में उन्होंने एेसा प्रदर्शन किया। लेकिन जींद में इनके रेल रोको प्रदर्शन को महज एक दिखावा ही कहा जाएगा क्योंकि केवल रुकी हुई रेल के आगे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर फोटो सेशन करवाया और चलते बने। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोटो खिंचवाने के तुरंत बाद रेलवे पुलिस ने उनको रेल के आगे से हटने का इशारा किया, जिस पर कार्यकर्ता तुरंत हटकर चलते बने।

वहीं जब इस मामले में रेलवे पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फोटो खिचवाया और चले गए। इसलिए कोई मामला भी दर्ज नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अपनी उपज के वाजिब दाम सहित 20 मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के किसान एक जून से 10 जून तक आंदोलन पर हैं। इसी आंदोलन के छठे दिन यानि मंगलवार को मंदसौर जिले में पुलिस गोलीबारी में 5 किसानों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए थे।