ओवरलोड वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा, पथराव में पुलिसकर्मी घायल

3/24/2023 11:11:31 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): शहर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस देर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल  हो गया। अभी भी ग्रामीणों प्रदर्शन जारी है, लेकिन कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन साल पहले 6 साल की बच्ची को भी ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई थी। 

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma