जहरीला पदार्थ निगलने से हुई युवक की मौत, पिता ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर लगाया ये आरोप

10/4/2021 12:54:09 PM

यमुनानगर : जिले में युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जबकि परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला उनके बेटे को परेशान करती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला, उसके पति, देवर व भाई पर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के पिता ने बताया कि पड़ोस की महिला उसके बेटे पर गलत काम करने का दबाव बना रही थी। इस बारे में महिला के पति को पता लगा तो उन्होंने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे वह परेशान था। शनिवार को भी महिला ने उसे बुलाया तथा इस बारें में उसके पति को पता लग गया और घर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana