तेज रफ्तार का कहर: भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहा जंग

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:23 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जींद- गोहाना रेलवे ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जोकि जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार जींद-गोहाना रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में गोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों ने ओवरब्रिज पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि जींद रोड पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, इसमें एक गोहाना के एक युवक की मौत हुई है व एक घायल है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static