रोहतक में बड़ी घटना, नहर में चप्पल निकालने उतरा किशोर डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 12:38 PM (IST)

रोहतक : दिल्ली बाईपास स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर (जे.एल.एन.) में शनिवार शाम एक 16 वर्षीय लड़का बह गया। उसके साथ मौजूद लड़की ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक लड़का तेज बहाव में ओझल हो चुका था। पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक तलाश में जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू ने बताया कि वह गौशाला में चारा डालने आया था तभी भीड़ देखी। घबराई हुई लड़की ने बताया कि वह और लड़का घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों जे.एल.एन. नहर किनारे आकर बैठ गए। इसी दौरान लड़के की चप्पल नहर में गिर गई। चप्पल निकालने के प्रयास में वह नहर में कूद गया। लड़की ने भी बचाने के लिए नहर में उतरने की कोशिश की लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाई। बिट्टू ने बताया कि लड़का झज्जर चुंगी क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 16 साल है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static