गेस्ट हाउस में दिल्ली के लड़के ने की आत्महत्या की कोशिश, लड़की ने मचाया शोर... (VIDEO)

3/12/2019 6:33:46 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल के मेरा घाटी स्थित महाराजा गेस्ट हाउस में मंगलवार सुबह एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं उसके साथ आई लड़की के शोर मचाने पर पहुंचे गेस्ट हाउस कर्मियों ने लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाला लड़का अपनी प्रेमिका के साथ बीती शाम ही करनाल के गेस्ट हाउस में पहुंचा था। लड़का लड़की दोनों एक निजी गाड़ी में आए थे, जो गेस्ट हाऊस में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह-सुबह लड़का फांसी लगा रहा था, तभी वहां मौजूद लड़की शोर मचाने लगी। लड़की का शोर सुनकर होटल कर्मी तुरंत कमरे में पहुंचे। जिसके बाद लड़के को रोका गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।



वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस बताया कि लड़का एक निजी हस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि, आखिर लड़के ने फांसी क्यों लगाई। यह भी जांचा जा रहा है कि लड़का-लड़की प्रेमी जोड़ा है या शादीशुदा जिसकी जांच पुलिस कर रही है आखिर सारा माजरा क्या है?

Shivam