Sonipat: शादी के कार्ड बंट रहे थे, घर में गूंजने थे शहनाई के सुर; केएमपी हादसे ने छीन ली दूल्हे की जिंदगी
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 02:08 PM (IST)
खरखौदा: कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कबीरपुर निवासी कंटेनर चालक कमलकांत की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ का फाइल फोटो कर जांच शुरू कर दी है। कमलकांत की शादी 22 जुलाई को होनी तय थी।
परिजनों के अनुसार कमलकांत करीब 11 साल से कंटेनर चालक थे। वह सात जुलाई को ड्यूटी पर घर से निकले थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे बहालगढ़ से कंटेनर लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। आरोप है कि पिपली टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ऐसे में कंटेनर ट्रक से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलकांत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
परिजनों ने बताया कि कमलकांत परिवार में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। करीब दो माह पहले उनका रिश्ता तय हुआ था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।