जन्मदिन पर घर जा रहा था युवक, रास्ते में सड़क हादसा होने से मिली दर्दनाक मौत

10/30/2019 2:47:40 PM

पानीपत(सचिन): पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में जन्मदिन पर घर जा रहे चंडीगढ़ के युवक की मौत हो गई। मृतक युवक हरप्रीत की बाइक फ्लाईओवर पर खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद हरप्रीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हरप्रीत उर्फ शैंकी का आज जन्मदिन था। इस घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक हरप्रीत की दिल्ली रोहिणी में बुलेट बाइक की वर्कशॉप थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि फ्लाईओवर पर रोज हादसे हो रहे हैं। पिछले तीन दिन में चार मौत हो चुकी हैं। 

Edited By

vinod kumar