युवती ने सौतेले नाना पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

7/26/2018 12:16:06 PM

सिरसा(ब्यूरो): प्रीतनगर निवासी एक युवती ने सौतेले नाना पर बलात्कार का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीतनगर निवासी युवती ने बताया कि 7 फरवरी 2016 को उसे उसका सौतेला नाना चिरंजीलाल पुत्र साधुराम उसे गंगानगर ले गया। आरोप है कि वहां पर उसके सौतेले नाना उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी भी दी गई। करीब 2 साल तक युवती ने इसके बारे में किसी को भी नहीं बताया। युवती ने गत सायं अपने सौतेले नाना के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

Deepak Paul