Hisar: छत गिरने से घायल हुआ था युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

3/9/2024 4:58:10 PM

हिसार: हरियाणा के हिसार में छत गिरने से 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों से उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना धिंगताना गांव की है। मृतक का नाम नवीन है और वह सरसोद गांव का रहने वाला था। बरवाला पुलिस ने शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार सरसोद गांव का रहने वाला 23 वर्षीय नवीन मजदूरी करता था। उसका एक बड़ा भाई है व एक बहन है। वह 26 फरवरी से धिंगताना में पुराने मकान को तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान बीते दिन शाम करीब 4:00 बजे अचानक छत गिर गई। इस दौरान नवीन के सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोग उसे हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज व का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। बरवाला पुलिस जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्यवाही की गई है।

Content Writer

Isha