हिसार में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

2/4/2018 5:52:46 PM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के सैनियान महोला में दिन दहाड़े अज्ञात युवको ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए युवक का नाम जय प्रकाश है। जय प्रकाश सैनियान माहौल में सेवा भारती पार्क में बैठा हुआ था। हत्या का अभी तक कुछ  पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को हिसार के सामान्य हस्पताल में पोस्टमाटम के लिए पहुचाया।