पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

6/21/2021 12:17:57 PM

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : दस साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप उसके पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के बुचोली रोड सलीमाबाद रहने वाले ने बताया कि बीती रात उसके पड़ोस में रहने वाले अनिल कुमार नामक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता के पिता ने बताया कि वह रेहड़ी लगाने का काम करता है और बीती रात जब उसकी बेटी रेहड़ी पर बर्फ देने आई तो उस समय आरोपी अनिल वहीं खड़ा था। पड़ोसी के नाते वह उसे जानता था। कुछ काम आने से वह रेहड़ी पर अनिल व बच्ची को छोडक़र चला गया। बाद में जब वह लौटा तो मौके से अनिल गायब था और उसकी बेटी रो रही थी। उसने बताया कि उसके साथ अनिल ने गलत काम किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana