BJP में जॉइनिंग का सिलसिला जारी, सैकड़ों युवाओं ने पहना भाजपा का पटका !

2/7/2024 4:06:31 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीन कुमार धनखड़): भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है। कई नेताओं ने दुसरी पार्टियों को छोड़ बीजेपी में ज्वाइनिंग की है। इससे ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी का बाकी पार्टियों से बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। बावजूद इसके लगातार भाजपा से जुड़ने वालों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।

बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा भी अब युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ रही है। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने बहादुरगढ़ के लाईनपार क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। नवीन बंटी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर मान सम्मान दिया जाता है।

नवीन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। नवीन बंटी ने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता बल्कि कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल कर सकता है, क्योंकि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सेवा ही सबसे आगे होती है।

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana