शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म

1/1/2020 11:38:02 AM

यमुनानगर(सतीश): शादी का झांसा देकर एक युवक 11वीं कक्षा की छात्रा को अपने साथ सहारनपुर ले गया। जहां आरोपी ने एक होटल में रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। होटल से भागकर छात्रा ने अपने परिजनों को फाेन पर सूचना दी। परिजन सहारनपुर पहुंचे और बेटी को साथ लेकर जगाधरी आए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। 

छात्रा ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी जगाधरी में मिठाई की दुकान है। स्कूल से आने के बाद वह शाम को अपनी दुकान पर बैठ जाती थी। दुकान पर सहारनपुर के नुक्कड़ का रहने वाले अमित कुमार अक्सर चाय पीने व सामान लेने के लिए आता था। उसके पिता की गैर-मौजूदगी में शादी करने के लिए कहता था लेकिन वह उसे मना कर देती थी। 30 दिसम्बर को जब उसके पिता शाम करीब 6 बजे दुकान पर नहीं थे तो आरोपी अमित उनकी दुकान पर आया।

आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर सहारनपुर ले गया। जहां आरोपी ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।  वहीं जांच अधिकारी ए.एस.आई. संतोष का कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edited By

vinod kumar