शानू निकला शाहरुख, 2 माह तक करता रहा यौन शोषण, असली नाम का ऐसे हुआ खुलासा

12/9/2020 8:33:12 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): दो महीने से युवती के साथ रह रहे प्रेमी का उस वक्त असली चेहरा सामने आया, जब युवती को उसका आधार कार्ड मिला। शानू बनकर लड़की से प्यार कर रहे युवक का भेद खुला तो वह शाहरुख निकला। युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



यमुनानगर के एक इलाके की रहने वाली युवती ने महिला थाना में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया की वह अपनी बहन के साथ डीजे पार्टी में नाचने गाने का कार्य करती है। वह अपनी बहन के साथ एक कार्यक्रम में पोंटा साहब गई थी। जहां उसकी एक लड़के से बातचीत हुई और बातचीत आगे बढ़ने के बाद मिलना जुलना शुरू हुआ। इस दौरान उसने अपना नाम शानू बताया। 

एक दिन वह यमुनानगर आया और उसे शादी का झांसा देकर बाइक पर पोंटा साहब ले गया। जहां उसने उसे 2 महीने तक रखा और उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान जब वह घर में अकेली थी तो उसके हाथ उसका आधार कार्ड लगा। जिसमें उसका नाम शाहरुख था, जबकि उसने अपना नाम शानू बताया था। 



युवती ने बताया कि उसके बाद किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को बताया। जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया। इस बारे महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

महिला थाना प्रभारी का कहना है कि आजकल साइबर क्राइम बहुत बढ़ता जा रहा है। महिलाएं और बच्चियां फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती कर लेती हैं, जिसके परिणाम आगे अच्छे नहीं होते। उन्होंने कहा कि किसी से भी संबंध व बातचीत से पहले अच्छे से उसकी जांच परख करके आगे बढ़ना ठीक रहता है, वरना इसी तरह के घटनाएं सामने आती हैं।

vinod kumar