यमुनानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

3/14/2018 11:23:33 AM

यमुनानगर(सुमित ऑबरोय): यमुनानगर के पांसरा में टिम्बर मर्चेंट के पास लकड़ी बेचने आए एक व्यक्ति की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय उतरप्रदेश निवासी अब्बास के रूप में हुई है। वह यहां ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लेकर बेचने आया था।

जिसके बाद उसका शव टिम्बर मर्चेंट की दुकान के अंदर तख्त पर मिला। उसके शरीर पर किसी लोहे की भारी चीज से वार किया गया है। शरीर पर काफी चोटों के निशान है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।