रंजिशन युवकों ने महिला को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

12/24/2019 1:09:31 PM

पलवल : पलवल कैंप थाना के क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक महिला को गोलिया मार कर घायल कर दिया गया। गोली महिला के पैर पर लगी है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि ज्योति नामक महिला कैलाश नगर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण युवकों ने महिला पर गोलियां चलाई है। वहीं गोली महिला के पैर में लगी है। वहीं पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 

 

Isha