पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मार कर हत्या, पुलिस जांच जारी

2/21/2018 5:23:45 PM

सोनीपत(पवन राठी):  सोनीपत के गांव मटिंडू उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के चार युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतक के पिता ने बताया कि गांव के ही सुधीर जोगा वस्तु और सरपंच राकेश ने उसके पुत्र ही गोली मारकर हत्या की है। परिजनों का अारोप है कि दीपक को गांव की लड़की बार-बार प्रेम करने के लिए परेशान करती थी। दीपक के परिजनों ने इस बात की शिकायत लड़की के परिजनों से की। बावजूद इसके लड़की नहीं मान रही थी। अाज उसी लड़की की शादी है। जिसके चलते अारोपियों ने हमारे लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। 

जांच अधिकारी डीके भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गयाहै और मामले की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।