जींद की फैमिली कोर्ट में युवक ने निगला जहर, पत्नी से विवाद के चलते था परेशान

12/21/2023 3:14:13 PM

जींद (विजेंद्र बाबा): जिले के फैमिली कोर्ट में ही एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। युवक की बिगड़ती हालत देखकर आनन फानन में तत्काल प्रभाव से उसे जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालतो को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले युवक की पहचान गांव मातन निवासी 30 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। परिवारिक विवाद के चलते वह वीरवार को फैमिली कोर्ट में आया हुआ था। यहां सोनू ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने पास मौजूद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते सोनू की हालत बिगड़ गई। सोनू को तुरंत प्रभाव से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।  

वहीं बताया जा रहा है कि सोनू का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। खर्च को लेकर मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। इसी को लेकर वह कोर्ट में आया हुआ था। सोनू इस परिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान रहता था।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal