हैवानियत की हद! 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, बुजुर्ग महिला को देख आरोपी हुआ फरार

12/6/2023 6:08:24 PM

पानीपत(सचिन शर्मा): जिले में 8 वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपी गली में खेल रहे बच्चों को चीज दिलाने के बहाने बच्ची को खाली पड़े मकान में ले गया। जहां वह वारदात को अंजाम देने की की कोशिश कर रहा था। इस दौरान गली से गुजर रही बुजुर्ग महिला ने देखा तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

मामला पानीपत के 29 सेक्टर थाना क्षेत्र का है। कॉलोनी का रहने वाले राजू ने गली में खेल रही 8 वर्षीय बच्ची को खाने की चीज दिलाने के बहाने खाली पड़े प्लाट के कमरे में ले गया। जहां वह दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। तभी वहां से गुजर रही बुजुर्ग महिला को मामले का आभास हो गया। जैसे ही बुजुर्ग महिला प्लाट में दाखिल हुई तो आरोपी मौका फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। महिला के शोर मचाने के बाद कॉलोनी के लोग वहां इकट्ठा हो गए। बच्ची के माता-पिता भी मौके पर आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।   

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। जानकारी देते हुए 29 सेक्टर थाना प्रभारी राकेश भास्कर ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी पर पहले भी बच्ची से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और गला दबाने की धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal