करनाल में ईंट मारकर युवक की हत्या, हलवाई का काम करता था मृतक

10/5/2022 5:26:52 PM

करनाल : करनाल के घरौंडा में युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनिल वासी घरौंडा के रुप में हुई है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार घरौंड़ा के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला अनिल हलवाई का काम करता था। रात को वह वार्ड नंबर 10 में काम पर गया था। उसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। एक तरफ जहां प्रदेश भर में दशहरे की खुशियां मनाई जा रही है वहीं दूसरी और अनिल के परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट गया।

मृतक अनिल के पिता सुबे सिंह ने बताया कि वह शाम को घर पर कह कर गया था कि वार्ड नंबर 10 में दशहरा पर भंडारा करवाया जा रहा है। जहां पर उसे काम मिला हुआ है। वह या तो रात को वापिस आएगा या फिर सुबह। रात को जब अनिल घर नहीं आया तो करीब साढ़े 9 बजे उसने चाचा के लड़के शिव से बात हुई थी। जिसमें उसने पानी के कैंपर लाने की बात कही थी। उसके बाद उसका कोई आता पता नहीं लगा।पिता ने बताया कि रात भर जब वह वापिस नहीं आया तो उसने दूसरे बेटों से कहा कि अनिल अब तक घर नहीं आया उसका पता तो करों वह कहा है। बेटों ने जवाब दिया कि वह काम पर होगा। जब काम निपट जाएगा तो वह लौट आएगा घर। उसने पुलिस को फोन किया कि उसके बेटे की हत्या हो गई। उसके सर पर कई बार ईंट से वार किया गया था। पिता ने कहा कि उसके बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पता नहीं किन लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या की है।

एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana