यमुना में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

5/22/2023 6:25:02 PM

पानीपत : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नदियों और नहरों में सुकून खोज रहे हैं। इस सुकून की चाहत में कई बार लोग जान जोखिम डाल देते हैं।  जिले के समालखा कस्बे से गुजर रही यमुना में नहाने गए युवक की डूबने से मौते हो गई। हालांकि युवक के साथ उसके 4 अन्य साथी भी नहा रहे थे। मगर, डूबने वाला युवक नहाते-नहाते काफी गहराई में चला गया था। जिसे बचाकर लाने की हिम्मत उसके साथ नहा रहे युवकों की नहीं हुई।

यमुना किनारे बैठे गोताखोर ने जब युवकों की चीख पुकार सुनी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। किसी तरह युवक को यमुना से बाहर लाया। बाहर लाने के बाद उसे जमीन पर उल्टा लेटाकर उसके शरीर में भरा पानी निकालने की कोशिश भी की, लेकिन युवक नहीं बचाया जा सका।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए गोताखोर राकेश सैनी ने बताया कि 26 वर्षीय मृतक विनेश उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है। पानीपत के जिंदल एंटरप्राइजेज में नौकरी करता था। रविवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर समालखा की यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। विनेश को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद वह नहाते नहाते वह गहरे पानी में चला गया और देखते देखते विनेश डूबने लगा। विनेश को डूबता देख उसके सभी दोस्तों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। नदी के किनारे मौजूद गोताखोर राकेश सैनी और राजू जोगी ने यह चीख पुकार सुनी और तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। दोनों गोताखोरों ने विनेश को किसी तरह मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 गोताखोर राकेश सैनी ने बताया कि आए दिन यमुना नदी पर हादसे होते रहते हैं। शनिवार को भी यहां नहाने आए तीन युवक डूब गए थे। जिनको भी बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला था। प्रशासन द्वारा नहर, नदियों पर धारा 144 लगाई गई है। फिर भी लोग यहां नदी नहरों में जान जोखिम में डाल कर नहाने आते हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Saurabh Pal