बातचीत के बहाने महिला को बुलाआ, फिर गंडासी से सिर और मुंह पर किए कई वार

11/14/2020 2:15:03 PM

पानीपत (सचिन नारा): पानीपत में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। लगातार महिलाओं पर हमले की वारदात सामने आ रही हैं। अभी एसिड अटैक मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई, उससे पहले ही हरिसिंह चौक पर युवकों ने महिला पर गंडासी से हमला कर दिया, हमले के बाद युवक मौके से कार में फरार हो गया।



पानीपत के हरिसिंह चौक पर वीरवार रात करीब 11 बजे बातचीत के बहाने बुलाकर एक महिला पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर, मुंह पर गंडासी के कई वार कर आरोपित फरार हो गए। थाना किला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी प्रदीप ठाकुर ने बताया कि वीरवार रात रात लगभग साढ़े 11 बजे खून से लथपथ एक महिला दौड़कर आई। उसके मुंह और सिर से खून बह रहा था। उसने आनन-फानन जख्मी महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर महिला की गंभीर हालत देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। स्थानीय प्रदीप ठाकुर ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई की है पुलिस रात के समय एरिया में गश्त बढ़ाए। ताकि क्राइम को रोका जा सके।



जख्मी महिला ने अपना नाम दर्शना निवासी अर्जुन नगर बताया था। दोपहर लगभग दो बजे से कोई रोडवेजकर्मी दो हजार रुपये देने के लिए दर्शना को कॉल कर रहा था। रात लगभग 11 बजे दर्शना हरिसिंह चौक पर गई। वहां सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने दर्शना पर हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। वह बोल नहीं पा रही। फिलहाल महिला के नाम या हमले के कारणों का पता नहीं चला है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश वत्स ने बताया की आरोपियों के खिलाफ किला थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें आरोपियों के चहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। आसपास के लोगों को फुटेज दिखाकर आरोपियों की पहचान करने को कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

vinod kumar