जीरो विजिबिलिटी'' ने मचाई तबाही: हाइवे पर एक के बाद एक टकराती गईं गाड़ियां.. 4 क्रेनों की मदद से हटाया गया मलबा
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 12:48 PM (IST)
गन्नौर (कपिल): गन्नौर में धुंध में ट्रक पलटने से दर्जनों वाहन आपस में टकराए और नेशनल हाईवे 44 पर लंबा जाम लग गया था गन्नौर में आज सुबह घने कोहरे ने ऐसा कहर बरपाया कि नेशनल हाईवे-44 पर एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। फ्लाईओवर पर अचानक विजबिलटी बेहद कम होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दर्जनों से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं हाइवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। जिसके कारण ड्राइवर को मामुली चोट भी आई है, नेशनल हाईवे पर करीब चार घंटे लंबा जाम लगा रहा और बड़ी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची ।
वहीं कोहरे के कारण हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। पुलिस और ट्रैफिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया गया। वहीं सोनीपत में आज रात हरियाणा में सबसे ठंडी दर्ज की गई है। कोहरे में दिखना मुश्किल हुआ था सोनीपत में घना कोहरा देखने को मिला। रात से ही कोहरा शुरू हो गया था। जिसके कारण सुबह नेशनल हाईवे-44 के गन्नौर फ्लाईओवर पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रहे वाहन आपस में टकराते चले गए और देखते ही देखते दर्जनों वाहन हादसे की चपेट में आ गए।
ट्रक पलटने से बढ़ा हादसा दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक के अचानक बेकाबू होकर पलट जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। ट्रक के पलटते ही उसके पीछे आ रहे वाहन एक-एक कर टकराते गए। हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आईं। हादसे में घंटों तक फंसे वाहन ड्राइवर परेशान रहे । हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन ड्राइवर घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थिति इतनी खराब हो गई कि ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया। सर्विस लेन से वाहनों को डायवर्ट कर निकला गया ।
सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहनों को सर्विस लेन की ओर डायवर्ट किया, ताकि जाम को कम किया जा सके और फंसे लोगों को राहत मिल सके।
4 क्रेन की मदद से पलटा ट्रक की हाईवे से हटाया
हादसे के बाद हाईवे पर पलटे ट्रक को हटाने के लिए पुलिस ने चार क्रेन मंगवाईं। जिससे रास्ता साफ किया जा सका। लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत और राहत कार्य के बाद नेशनल हाईवे-44 को दोबारा चालू किया गया।