सीएम मनोहर लाल ने जेईई एडवांस्ड 2022 पास करने वाले सुपर-100 के छात्रों को दी बधाई

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 09:20 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखरधरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से शुरू किया गया सुपर- 100 कार्यक्रम ना केवल होनहार छात्रों को अपने सपनों को हासिल करने में मदद कर रहा है। बल्कि उनके जैसे योग्य छात्रों में आशा की एक किरण भी जगी है। वो भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2022 के रविवार को जारी हुए परिणाम में हरियाणा सरकार के "सुपर 100 कार्यक्रम" के तहत सरकारी स्कूलों के 41 छात्रों ने सफलता हासिल की है। ये छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब आईआईटी जैसे संस्थानों में अपना भविष्य पढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर 100 कार्यक्रम ने साबित कर दिखाया है कि अगर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार छात्रों को सही गाइडेंस मिले तो वे बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सुपर- 100 कार्यक्रम के तहत कोचिंग लेने वाले 101 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा दी। जिसमें 41 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों का करियर बनाने के लिए शिक्षा विभाग का सुपर-100 कार्यक्रम एक अनूठा प्रयास है। इसके तहत आईआईटी व नीट की कोचिंग दी जाती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static