डेढ़ लाख का इनामी बदमाश काला गिरफ्तार

7/16/2018 2:25:34 PM

हिसार(पंकेस): अपराधियों पर नकेल कसते हुए हरियाणा पुलिस एस.टी.एफ . स्टाफ  टीम ने डेढ़ लाख रुपए के ईनामी बदमाश वांछित अपराधी प्रदीप लोहार उर्फ  काला को नोयडा सैक्टर-23 उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी हरियाणा पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी हत्या, डकैती व लूट के कई मामलों में 2017 से फरार चल रहा था। 

आरोपी के खिलाफ  गैंगस्टर प्रदीप जमावड़ी हत्याकांड समेत दिल्ली सहित हरियाणा के अलग-अलग पुलिस थानों में लगभग 24 मुकद्दमे दर्ज हैं। प्रवक्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक हरियाणा बी.एस. संधू ने एस.टी.एफ .के चीफ  सौरभ सिंह, उपपुलिस महानिरीशक सतीश बालन तथा पूरी एस.टी.एफ . टीम को उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि हिसार एस.टी.एफ . टीम को उपरोक्त अपराधी के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी कि प्रदीप लोहार जो कि ईनामी बदमाश है और सैक्टर-23 नोएडा में क्राइम करने की नीयत से घूम रहा है। 

जिस पर तत्परता से कार्य करते हुए हरियाणा पुलिस की एस.टी.एफ . ने सैक्टर-23 नोयडा से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि प्रदीप लोहार ने अपने साथी प्रदीप जमावड़ी व उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सिविल लाइन हिसार में मुकद्दमा दर्ज है। आरोपी प्रदीप लोहार उर्फ  काला वारदात से फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के जरिये अपने भय का आतंक बनाया हुआ था। प्रवक्ता के अनुसार आरोपी को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।
 


 

 


 
 

 

 
 

 

 
 

 

 

 
 

Rakhi Yadav