शिक्षण संस्थान के बाहर चले चाकू, एक युवक घायल

7/18/2019 11:56:05 AM

हिसार (ब्यूरो): रेलवे रोड पर शिक्षण संस्थान के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में रजत नामक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  जानकारी के अनुसार उकलाना निवासी रजत शिक्षण संस्थान के बाहर खड़ा था। इस दौरान कुछ युवक वहां पर आए और रजत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर रजत के जांघ पर वार किया।

शोर मचाने पर हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह झगड़ा एक युवती को लेकर हुआ। इससे पहले भी दोनों में झगड़े हो चुके हैं। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि वहां पर गु्रप में खड़ी लड़कियों में से एक लड़की पर युवक ने चाकू लगा दिया था। इस पर वहां हंगामा हो गया। बाद में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Isha