नाबालिगा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

8/19/2018 11:16:40 AM

हिसार(पंकेस): उकलाना पुलिस ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में कुलवंत उर्फ कोहली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिसार की अदालत में पेश किया। इस संबंध में उकलाना क्षेत्र की लड़की ने उकलाना थाना में 10 अगस्त को शिकायत दी थी। लड़की ने बताया कि वह जब 9वीं कक्षा में पढ़ती थी तो गांव के ही युवक के साथ बातचीत हुई। आरोप है कि युवक ने समय आने पर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। लड़की शारीरिक संबंध बनाने से 3 बार गर्भवती भी हुई लेकिन आरोपी ने गोलियां खिलाकर बच्चा गिरा दिया। हालांकि तीसरी बार गोली खाने से डेढ़ माह तक तबीयत खराब रही।

 कुलवंत से बात की तो उसने फिर से कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। एक दिन फोन करके कुलवंत ने नाबालिगा को अपने घर पर बुला दिया। आरोप है कि कुलवंत के परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। कुलवंत ने भी शादी से इंकार कर दिया। ज्यादा तबीयत खराब होने पर परिजनों को सारी बात बता दी।  उकलाना पुलिस ने लड़की की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)(एन), 323, 34  और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 

Deepak Paul