दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पुल से दिया धक्का

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2015 - 11:05 PM (IST)

हिसार :  विवाहिता संगीता को गंभीर अवस्था में यहां निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालजनों ने योजनाबद्ध तरीके से अबोहर-फाजिल्का रोड पर स्थित एक पुल के ऊपर से धक्का दे दिया। उसे उपचार के लिए यहां निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

युवती के पिता कुम्हारान माेहल्ला निवासी जवाहर लाल ने ससुरालजनों पर दहेज और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की संगीता की शादी डेढ साल पहले फाजिल्का निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के पहले ससुरालजनों ने दहेज के लिए मना कर दिया था, लेकिन शादी के 10-15 दिन बाद ही  20 हजार की मांग की। यह मांग पूरी कर दी गई, लेकिन उसके बाद उसकी बेटी को उसके ससुरालजन दहेज की मांग को लेकर तंग और मारपीट करने लगे। यही नहीं, मुकेश भी आर्मी से छुट्टी लेकर घर पर आ गया और दहेज के लिए मारपीट करने लगा। जब उसकी बेटी को पेट में दर्द था तब भी उसका अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। इसका पता चलने पर मायके वालों ने ही अस्पताल में इलाज करवाया। 

 

जवाहर लाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मुकेश योजनाबद्ध तरीके से संगीता को बाहर ले गए और एक पुल के ऊपर से धक्का दे दिया। उस दौरान ससुराल के अन्य  लोग भी वहां पर मौजूद थे। वहीं ससुराल पक्ष से संगीता की ननद वंदना रानी ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static