गार्ड ताश का खेल देखता रहा, दुकान पर बैठे व्यापारी को गोली मारी

9/11/2015 5:42:45 PM

हिसार,(दिनेश भारती ) : नारनौंंद में  किरयाणा दुकान के सोमी नामक व्यापारी को अज्ञात युवक ने गोली मार दी। आज दोपहर लगभग डेढ बजे की यह घटना है। इस समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन हमलावरों मे पुलिस का  कोई खौफ नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने  वाले उचाना रोड़ की तरफ भाग गया। 

 चार दिन पहले  इस व्यापारी 50 हजार रूपयें की फिरोती मांगी थी। इसकी जानकारी व्यापारी ने नारनौंद पुलिस को लिखित मे दी थी।  व्यापारी को एक सिक्योरिटी गार्ड मुहिया करवाया गया था। बताया जा रहा है जब हमलावर ने घटना को अंजाम दिया तब सिक्योरिटी गार्ड पास में ताश देख रहा था। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे। गोली मारने के बाद हमलावर मोटर साईकिल को छोड़ कर गाड़ी मे सवार होकर उचाना की तरफ भाग गये। नाराज व्यापारियों ने मार्केट को बंद कर दिया, उसके बाद नारेबाजी करते हुए हांसी चंडीगढ मार्ग को जाम कर दिया। व्यापारियों की मांग है आरोपी को  जल्द से जल्द पकड़ा जाये।