हांसी में अनेक मकानों में दरार

9/29/2015 11:24:57 PM

हांसी, (भुटानी): दड़ा बाजार क्षेत्र निवासी अशोक मेहता, दिनेश बतरा आदि के मकान पानी की पाड़प लाड़न लीकेज होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने आज यहां आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि उनके मकान के साथ लगती गली में कुछ समय पूर्व पीने के पानी की पाड़प लाड़न डाली गई थी। उसके लीक होने के कारण उनके मकानों में दरारें आ गई हैं, अब यह दरारें धीरे-धीरे मकान के अन्य हिस्सों में बढ़ती जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत सेअपने आशियाने को बनाया था लेकिन जिस तरह से मकानों में दरारें आ रही हैं, आने वाले समय में कभी भी कोई बड़ा हादसा घट सकता हैं। लोगों ने कहा कि वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हंै लेकिन वे अपने फर्ज से पल्ला झाड़ लेते हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए अन्यथा वे न्यायालय में जाने पर मजबूर हो जाएंग।