आश्रम में रहने वाली लड़कियों ने यौन शोषण पर किया बड़ा खुलासा

10/3/2015 10:58:58 AM

हिसार: हरियाणा में महिला अधिकारी व आश्रम प्रबंधक में रहने वाली 5-6 लड़कियों ने हैरान कर देने वाले बड़े खुलासे किए है।

हम बात हिसार के एक आश्रम की कर रहे है, जहां एक महिला अधिकारी पर बयानबाजी कर आरोप लगाने वाले आश्रम प्रबंधक ने खुद यौन शोषण की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक महिला अधिकारी व आश्रम प्रबंधक के बीच की एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो चुकी है। इस ऑडियो क्लिप में आश्रम प्रबंधक ने माना कि आश्रम की कुछ लड़कियों का यौन शोषण हुआ है। आश्रम में कुछ लड़कों के कुछ लड़कियों से संबंध थे। आश्रम प्रबंधक खुद मान रहे हैं कि एक लड़की को आश्रम में बिना कपड़ों के भी देखा गया था।

इस आश्रम में एक लड़की की पिटाई भी की गई थी। प्रबंधक ने कहा कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। बाद में क्लिप में महाराज खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि आश्रम में कई लड़कियों के लड़कों से संबंध थे।

मेरे बेटे बेटियों ने ही मुझे धोखा दिया है। आश्रम की ओर से इसी प्रबंधक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए महिला अधिकारी पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन सभी पर प्रबंधक यू टर्न लेते हुए मीडिया पर ही दोष मढ़ते रहे। महिला अधिकारी को बहन कहते हुए सभी बयानों से पल्ला झाड़ा।