आश्रम में लड़कियों का यौन शोषण, 2 गिरफ्तार (Watch Video)

10/10/2015 11:44:39 AM

हिसार: हिसार के कृष्ण परनामी आश्रम की 2 लड़कियों द्वारा आश्रम के ही लोगों पर बलात्कार के संगीन आरोप जड़ने के बाद पुलिस ने 2 लड़कों को आश्रम से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़कियों का मैडिकल करवाए जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि होने के बाद ही 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, इस पूरे मामले में आश्रम ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर गलत कर्रवाई करने का आरोप लगाया है और तो और आरोप लगाने वाली लड़कियों को भी उन्होंने पागल करार दे दिया। परन्तु अब देखना होगा कि पुलिस पकड़े गए लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है ?