ए.टी.एम. कार्ड बदलकर लगाया 1.25 लाख रुपए का चूना

11/10/2017 12:53:25 PM

हिसार(का.प्र.):शहर में ठगी का एक और मामला सामने आया है। विनोद नगर के एक व्यक्ति का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर किसी ने ऑनलाइन प्रणाली से 1 लाख 25 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विनोद नगरवासी सुदेश कुमार ने शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि मिल गेट रोड पर स्थित पी.एन.बी. के ए.टी.एम. से वह पैसा निकलवाने के लिए गया था। 

पैसे न निकलने पर एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया। ए.टी.एम. कार्ड बदले जाने के 2 दिन बाद उसे समय पता चला जब मोबाइल पर उसके खाते से रुपए निकलने का मैसेज आया। बैंक को शिकायतकर्ता ने इस बारे में जानकारी दी। जांच में पता चला कि कार्ड बदलने वाले व्यक्ति ने किसी वाहन में ऑनलाइन तेल की खरीद की। उसके बाद हजारों की राशि किसी अन्य बैंक खाते में ऑनलाइन प्रणाली से ट्रांसफर कर लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके खाते से 1 लाख 25 हजार की राशि निकाल ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।