बी.टी. कॉटन हाइब्रिड किस्म की सिफारिश, किसानों को विभाग ने किया सूचित

3/22/2018 11:23:28 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने प्रदेश के किसानों को सूचित किया है कि आगामी खरीफ ऋतु में कपास में बिजाई के लिए बी.टी. कॉटन हाईब्रिड किस्म की सिफारिश की है। विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सिफारिश के अनुसार किसानों को विभिन्न किस्मों के बी.टी. कॉटन हाईब्रिड के बीज का प्रयोग करना चाहिए जिनमें एन.सी.एस. 9013 बी.जी.-2, एन.सी.एस. 495 बी.जी.-2, एन.सी.एस. 855 बी.जी.-2, एन.सी.एस. 9024 बी.जी.-2, आर.सी.एच. 791, एस.डब्ल्यू.सी.एच. 4744 बी.जी.-2, पी.आर.सी.एच. 333 बी.जी.-2, डी.पी.सी. 3083 बी.जी.-2 शामिल हैं।

Punjab Kesari