सावधान! प्रमुख बाजारों में घूम रहे जेबतराश

11/6/2018 3:33:56 PM

हिसार(पंकेस): शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ के साथ जेबतराशों की संख्या भी बढ़ रही है। जेबतराश प्रमुख बाजार राजगुरु मार्कीट में घूम रहे हैं। अब तक कई महिलाओं और पुरुषों के पर्स और नकदी चोरी कर चुके हैं। न्योलीखुर्द निवासी राजेश यहां राजगुरु मार्कीट में परिवार सहित शॉपिंग करने आया था। 

जब राजेश ने जेब संभाली तो 4 हजार रुपए गायब थे। उस दौरान एक महिला ने लड़की के साथ मिलकर रुपए चोरी किए थे। इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जेबतराशी की दूसरी वारदात लघु सचिवालय कालोनी निवासी संता सिंह के साथ हुई। जब वे खरीददारी कर रहे थे तो उस दौरान कोई 10 हजार रुपए व मोबाई चोरी कर ले गया। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया। तीसरी वारदात मुलतानी चौक एरिया की महिला रेणू के साथ हुई। रेणू शाम के वक्त खरीददारी करने के लिए राजगुरु मार्कीट गई थी। किसी ने 10 हजार नकदी व मोबाईल फोन सहित उसका पर पर्स चोरी कर लिया। शहर पुलिस ने रेणू की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया।

चौथी वारदात कैमरी रोड स्थित विनायक नगर निवासी महिला सीता देवी के सथ हुई। सीता देवी मार्कीट में शाम को खरीददारी करने के लिए गई थी। किसी ने पर्स सहित 2500 रुपए, सोने का एक जेवर चोरी कर लिया। वहीं मनोहर कालोनी में मकान के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसके अंदर से 2700 रूपए सहित पर्स चोरी कर लिया। सिविल लाइन पुलिस ने कार मालिक सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Deepak Paul