महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 2 भाइयों पर मामला दर्ज

12/11/2018 11:48:03 AM

बास(जयकुमार): बास क्षेत्र के एक गांव में महिला से 2 सगे भाइयों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में बास पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उपमंडल के बास क्षेत्र के एक गांव में सुबह करीब 8 बजे गोबर डालने जाते समय उसी गांव के दो सगे भाइयों ने महिला से बदतमीजी शुरू कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो शोर सुनकर उसका देवर वहां पहुंच गया और उनसे उसका हाथ छुड़वाया।

जिसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला व उसके देवर के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों की शिकायत बास थाने में दे दी। पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. 354 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं।

Deepak Paul