सिविल अस्पताल की 81 कनाल 18 मरले जमीन पर अवैध कब्जे

7/8/2018 11:57:31 AM

हिसार (पंकेस): एक और तो प्रशासन शहर में अवैध कब्जे हटाने को लेकर समय-समय पर दावे करता रहता है लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। इसी का एक उदाहरण है सिविल अस्पताल की 81 कनाल 18 मरने जमीन पर 153 लोगों ने करीब अढ़ाई दशक से भी अधिक समय से अवैध कब्जा किया हुआ है
 

इसको लेकर 2002 में कोर्ट फैसला भी सुना चुका है लेकिन प्रशासन ने यहां से अवैध कब्जे हटाने में आज तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। यह मामला आर.टी.आई. कार्यकर्ता अनिल महला ने उजागर किया है। उन्होंने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को आर.टी.आई. लगाई थी। आर.टी.आई. के जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि सिविल अस्पताल की 81 कनाल 18 करने भूमि पर 153 लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। ये कब्जे भी आज से नहीं अपितु करीब 1995 में होने आरंभ हो गए थे और ये लगातार बढ़ते गए। आज अस्पताल की जमीन पर 153 परिवारों ने कब्जा किया हुआ है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एस.डी.एम. कोर्ट में गया।

 एस.डी.एम. कोर्ट ने सरकार के हक में फैसला सुनाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन से कई बार इन अवैध कब्जों को हटाने को लेकर गुहार लगाई लेकिन आज तक ये अवैध कब्जे नहीं हट पाए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रशासन को साफ तौर पर कह चुके हैं कि इन अवैध कब्जों को हटाना बहुत जरूरी है लेकिन शायद अभी तक प्रशासन की नींद नहीं खुली है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन अवैध कब्जों को कब हटवाता है।

Deepak Paul