सफाई कर्मचारी ने लगाया फंदा

6/23/2019 11:09:13 AM

हिसार (ब्यूरो): लाडवा गांव में बलजीत (30) ने शुक्रवार रात को फंदा लगा लिया। मृतक बलजीत गांव में सफाई कर्मचारी का काम करता था। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस केस की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बलजीत रात को अपने घर पर अकेला था। सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो वह घर में फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसे गांववालों अस्पताल लेकर आए जहां पर डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Isha