ठंड का प्रकोप बढ़ा, दोपहर का पारे में भी गिरावट

12/14/2018 12:59:38 PM

हिसार(ब्यूरो): बादलवाई और हल्की बूंदाबांदी से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोपहर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे चल गया। यह तापमान 18.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान 7.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। बदलाव के चलते रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही सर्द हवाएं चलेंगी। सर्द हवाओं के कारण पूरा दिन लोगों की कंपकंपी बंधी रही।

Deepak Paul