कुत्तों ने नील गाय व नवजात को नोचा

5/20/2017 11:44:15 AM

मंडी आदमपुर (गोयल):गांव मलापुर में सुबह किसान देवराज पूनिया के खेत में गर्भवती नील गाय बच्चे को जन्म दे रही थी। जन्म के दौरान ही अचानक शिकारी कुत्तों ने नील गाय पर हमला कर दिया। जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ शिकारी कुत्तों ने उसे नोच कर मार डाला। इसके बाद नील गाय को भी अपना शिकार बनाया। हमले का पता लगते ही ग्रामीण ताराचंद गोदारा, विनोद खिलेरी, राजबीर सिंह, भूप सिंह, हमीद, कालूराम, सीताराम, कृष्ण आदि मौके पर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

जीव रक्षकों ने बताया कि शिकारी कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वे जिला प्रशासन को अनेक बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में वे एक बार फिर जिला उपायुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर फिर भी उनकी सुनवाई न हुई तो जीव रक्षक धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।