डी.आर.एम. ने स्टेशन का किया निरीक्षण

5/19/2019 4:40:05 PM

हिसार (ब्यूरो): बीकानेर मंडल के डी.आर.एम. संजय श्रीवास्तव ने शनिवार को हिसार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डी.आर.एम. नियुक्त होने के बाद संजय श्रीवास्तव पहली बार रेलवे के आलाधिकारियों के  शिष्टमंडल के साथ हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

डी.आर.एम. ने रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बारीकी से निरीक्षण करते हुए डी.आर.एम. रेलवे स्टेशन के रङ्क्षनग रूम, लोबी, वाशिंग यार्ड,  एस.एस. ऑफिस, रेलवे अस्पताल, निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज, निर्माणाधीन एस्केलेटर, बुकिंग ब्रांच, पार्किंग सहित स्टेशन परिसर की अन्य विंग में गए। हिसार में करीब 4 घंटे निरीक्षण करने के  बाद डी.आर.एम. सिरसा व बङ्क्षठडा के लिए रवाना हो गए।

Isha