घर में घुस महिला से किया गैंगरेप, 3 पर केस दर्ज

7/15/2018 1:26:15 PM

बास(जयकुमार): बास तहसील के एक गांव में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने 3 युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने धर्मेंद्र, गांगोली व मेघराज के खिलाफ  दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी मां व बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात करीब 2 बजे दरवाजे को किसी ने खटखटाया, जब उसने दरवाजा खोला तो धर्मेंद्र, गांगोली व मेघराज थे। वो लोग जबरदस्ती घर में घुस गए। उनके हाथों में राड व छुरा लिए थे। इस पर वह डर गई।

इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो उसकी मां और बच्चे जाग गए और आरोपी फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद बास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में बास थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ  दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। 
 

Deepak Paul