बिजली कर्मचारियों को सरकार का ''करंट'', 6 महीने तक हड़ताल पर लगाई रोक

6/24/2016 5:38:06 PM

चंडीगढ़: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर हरियाणा सरकार ने एक नया पैंतरा अपनाया है। हरियाणा सरकार ने हड़ताल पर एस्मा लगाया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार बिजली कंपनियों के कर्मचारी अब हड़ताल नहीं कर पाएंगे। 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगाई गई है। बिजली कर्मचारियों को 29 और 30 जून की हड़ताल पर रोक लगाई है।

 

एस्मा पर बोले गृह सचिव राम निवास
गृह सचिव राम निवास का कहना है कि किसी भी हालात में आम आदमी को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आम जनता प्रभावित होगी जो सरकार नहीं होने देगी। इसलिए एस्मा लगाया गया है। इस पर वह सरकार बातचीत के लिए तैयार है। 

 

हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पॉवर ने पंचकुला में पत्रकारवार्ता में कहा कि एस्मा जैसे काले कानून का प्रयोग कर बीजेपी सरकार कर्मचारियों को हड़ताल करने से नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश में 29-30 जून को 2 दिवसीय हड़ताल का आवाहन होगा।