मेवात के इंद्री गांव में तोड़ी 2 EVM मशीन, निर्वाचन अधिकारियों से ले रहे जानकारी

1/24/2016 10:55:14 AM

पंचकूला (उमंग शयोराण): पंचायती चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के चलते मेवात के इंद्री गांव में 2 बूथों पर 2 ईवीएम तोड़ी गई।

जानकारी के अनुसार पहले ढाई घंटे में लगभग 12 फीसदी हुआ मतदान। अब तक सबसे ज्यादा मतदान यमुनानगर में हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा सभी निर्वाचन अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ले रहे हैं।
आपको बता दें, अब तक महेंद्रगढ़ में करीब 21 फीसदी हुआ मतदान

जिलेवार मतदान प्रतिशत:-

अम्बाला      12.9

भिवानी        6.8

फतेहाबाद     13.0

हिसार           9.5

जींद              8.5

कैथल          16.0

करनाल          12.5

कुरुक्षेत्र          11.7

महेंद्रगढ़         19.3

मेवात            15.3

पलवल         10.5

पानीपत         9.5

रेवाड़ी           9.4

रोहतक         6.7

सिरसा         15.5

सोनीपत       10.3

यमुनानगर     17.8