Pics: रिबन काटते ही दूल्हे को लगी गोली, मंडप की जगह पहुंचा अस्पताल

4/30/2016 1:50:03 PM

हिसार (दिनेश भारती): शादी समारोह में खुशी का माहौल उस वक्त गमी में तब्दील हो गया जब रिबन काटते समय दूल्हे को गोली लगी और वह घायल हो गया। मामला हिसार के सैनियान मोहल्ले का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार गत रात को हिसार के सैनियान मोहल्ले में स्थित सैनी स्कूल में महावीर कालोनी निवासी कर्मजीत उर्फ अमन सैनी व सैनियान मोहल्ले निवासी ममता सैनी की शादी थी।

 

शादी की रिबन कटाई की रस्म चल रही थी, जिसमें कैंची एक डिब्बे में बंद थी। दूल्हे के दोस्त ने डिब्बे का ढक्कन हाथ में पकड़े रिवोल्वर की बट से खोलने का प्रयास किया तो रिवाल्वर से गोली चल गई, जो दुल्हे के सिर के पास से निकल गई। 

 

हालांकि दूल्हे को गोली लगी नहीं बल्कि गोली के छर्रै लगने से दूल्हा घायल हो गया। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल दूल्हे की हालात सामान्य बनी हुई है।