PG में मना रहे थे रंगरलियां...3 युवतियों सहित मालिक काबू

5/23/2016 2:09:19 PM

हिसार: पुलिस ने एक पी.जी. में छापा मारकर वेश्यावृत्ति के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पी.जी. संचालक मुकेश के अलावा 3 युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला थाना प्रबंधक को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की सुभाष मार्कीट में पी.जी. प्रबंधक मुकेश ने पी.जी. में बाहर से 3 लड़कियां ला रखी हैं। 

 

पुलिस के मुताबिक इन लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। इस सूचना पर महिला थाना प्रबंधक सरोज बाला व निरीक्षक प्रहलाद राय के साथ टीम गठित की गई। 

 

पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर शुभम पी.जी. पर रेड की। रेड के दौरान पी.जी. की तलाशी ली गई तो वहां 3 युवतियां रंगरलियां मनाते पकड़ी गई। ये पश्चिम बंगाल, मेरठ व कोलकाता की रहने वाली हैं। पुलिस ने पी.जी. संचालक मुकेश तथा युवतियों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर लिया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।